हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में नही भरे जाएंगे मंत्रियों के तीन खाली पद

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

24 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में मंत्रियों के खाली तीन पद फिलहाल नहीं भरे जाएंगे। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मंथन किया है। मुलाकात के दौरान यह तय किया गया है कि इस मामले में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पदों को भरने के बारे में भी मंत्रणा की है।

वह मंगलवार को शिमला लौटेंगे। इसके बाद कुछ बोर्डों और निगमों में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक महीने के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की है। सूत्र बताते हैं कि शुक्ला ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करने, एक लाख युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को मासिक 1,500-1,500 रुपये देने के मामले में भी फीडबैक लिया है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news