
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अप्रैल 2023
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पीज पंचायत के गांव बाइंग में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। गांव के बीचोंबीच मकान में उठी आग की चिंगारी और धुएं को देखते हुए गांव के साथ पूरे इलाके में अफरा-तफरा मच गई। आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। वहीं, सूचना अग्निशमन विभाग कुल्लू को भी दी गई। लेकिन अग्निशमन विभाग के टीम के मौके पर पहुंचने तक पूरा घर आग की चपेट में आ गया था। घर में सिलिंडर गैस के फटने से आग और भी तेजी से भड़क उठी।
ग्रामीणों ने बाल्टी और पाइप से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, घर को जलता देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय पीज पंचायत के प्रधान भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि आग से कोई भी सामान नहीं बचाया गया। आग से करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है और मोहन लाल और भूप सिंह के परिवार खुले आसमान के नीचे आकर बेघर हो गए हैं। प्रधान कहा कि ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग की मदद से गांव के दूसरे घरों को बचाया गया है।
उन्होंने आग लगने पर मवेशियों व परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने भी आग लगने की घटना को लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी गई है। नियमावली के तहत पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर पूरी मदद की जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





