हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर का कोट धार का प्रथम नलवाड़ मेला बड़ी धूमधाम के साथ हुआ शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर का कोट धार का प्रथम नलवाड़ मेला आज बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गया कोटद्वार क्षेत्र की 14 पंचायतों के लोगों ने इस नलवाड़ मेला की शोभायात्रा में भाग लिया शोभायात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल हुए

इस मेले का शुभारंभ एसडीम झंडूता कुलदीप पटियाल के द्वारा पूजा अर्चना व बैल पूजन करके किया गया और ढोल की थाप पर इस मेले का शुभारंभ हुआ

कोट धार नलवाड़ मेले के महासचिव अमरनाथ धीमान ने पत्रकारों को बताया कि इस नलवाड़ मेला की मुख्य आकर्षण रात्रि के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

इसके अलावा इस मेला का मुख्य आकर्षण विशाल दंगल होगा जिसमें विभिन्न प्रदेशों से पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे

उन्होंने कहा कि काफी समय से कोटधार की 14 पंचायतों की मांग थी कि जैसे बिलासपुर का नलवाड़ी मेला है घुमारवीं का मेला है और अन्य जगह पर मेले आयोजित किए जाते हैं

उसी तरह कोटधार में भी मेला आयोजित किया जाना चाहिए जिसकी तर्ज पर इस बार कोटधार नलवाड़ मेला समिति के प्रतिनिधियों ने बैठक करके इस मेले का शुभारंभ किया है

इस मौके पर शिव शक्ति विकास समिति के प्रधान कैप्टन ज्ञान चंद घीमान, कोटधार नलवाड़ मेला समिति के महासचिव व भाजपा नेता जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर महासचिव अमरनाथ धीमान, सचिव बहादुर चंदेल, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, सलाहकार प्यारे चंद।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news