हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के नाको और लियो गांव का किया दौरा

#खबर अभी अभी किन्नौर ब्यूरो*

26 सितंबर 2023

Governor visited Naco and Leo villages, interacted with villagers, learned about folk culture

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल के साथ वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के नाको और लियो गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। लियो गांव में राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर जिला के 55 गांव वाइब्रेंट विलेज में शामिल किए गए हैं। इन गांवों में विकास को गति देने के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें सीमावर्ती गांव, जिन्हें वाइब्रेंट विलेज कहा जाता है जाने का आग्रह किया था। ऐसे गांव में सुविधाएं देने का काम भारत सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें यहां का दौरा रद्द करना पड़ा था।

स्थानीय लोगों की सड़क संबंधी मांगों को हल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  माननीय उच्च न्यायालय की बाध्यता नहीं होगी तो नोतोड़ और एफआरए मामलों को उचित स्तर पर बातचीत कर हल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इससे पूर्व राज्यपाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह प्रदर्शनी फुलसुम खंडी व निरूप स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाई गई थी। इस दौरान राज्यपाल ने लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक किन्नौरी वेशभूषा में लोक नृत्य पेश किया।

#खबर अभी अभी किन्नौर ब्यूरो*

Share the news