हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून में मिलेगा 11 किलो आटा और पांच किलो चावल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

30 मई 2023

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून में 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा।  खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आटा और चावल की एलाटमेंट जारी कर दी है। अगले महीने राशन का कोटा न बढ़ने का कारण जनजातीय क्षेत्रों के लिए छह महीने राशन की सप्लाई भेजा जाना बताया जा रहा है। बीते महीने भी उपभोक्ताओं को इतना ही आटा चावल दिया गया था। जुलाई में कोटा बढ़ने के आसार हैं। हिमाचल में साढे 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध कराया जाता है

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करवाती है, जबकि चार में से तीन दालें (मलका, माश, मूंग और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों) चीनी और एक किलो नमक प्रदेश सरकार सब्सिडी पर दे रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो धारकों को महीने के पहले सप्ताह में गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 20 तारीख तक सभी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news