
#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*
6 जुलाई 2024
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज से माताजी के गुप्त नवरात्रि बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए पूजा अर्चना हवन यज्ञ मंत्र उच्चारण के साथ आज माता जी के गुप्त नवरात्रों का आगाज हुआ। यह गुप्त नवरात्रि 7 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक चलेंगे। गुप्त नवरात्रों में जहां पर पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे वहीं पर हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों से जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने गुप्त नवरात्रों की पुख्ता व्यवस्था की हैं।
पुजारी ने बताया की वर्ष भर में चार नवरात्र मनाए जाते जिम दो। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास और माघ मास के मनाए जाते हैं जबकि दो नवरात्रि चैत्र और अश्विन नवरात्रि मनाया जाते हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रों मैं तंत्र पूजा का विशेष महत्व हैं जो भी श्रद्धालु पूजा और हवन यज्ञ करता है उसकी माता रानी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।






