
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
12 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों और असहायों के लिए 100 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष बनाएंगे। विधायकों से भी एक-एक लाख रुपये इस कोष में देने के लिए कहा गया है।
दो साल में मुख्यमंत्री के ऑफिस की तरह अनाथ बच्चों के कमरे होंगे। सरकार ही इन बच्चों की माता-पिता होंगे समाज में पिछड़ी, विधवा महिलाओं समेत अन्य वंचित वर्गों के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। कहा कि गांवों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार काम करेगी। किसानों, पशुपालकों को सुदृढ़ करने के लिए सरकार गाय का दूध 80और भैंस 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





