
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
4 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश के बिभिन्न निजी नर्सिंग कॉलेजों की बैठक हिमाचल प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन कौंसिल के रजिस्ट्रार सीमा ब्रागटा की अध्यक्षता मे होटल हॉलिडे होम शिमला में हुई | इस दौरान बिभिन्न निजी नर्सिंग कॉलेजों से आये प्रतिनिधिओ ने निजी नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की , इसमें प्रमुख मुद्दा कॉलेजों में घट रही एडमिशन पर रहा |
कॉलेजों में एनरोलमेंट को कैसे बढ़ाया जाए इस पर सभी ने अपने सुझाव दिए ,इसके साथ ही फीस स्ट्रक्चर और खाली सीटों को भरने पर चर्चा हुए| नर्सिंग कॉलेज से ट्रेनिंग के बाद अस्पतालों में ड्यूटी देने बाले ट्रेनर्स की बिभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गयी | इसके बाद नर्सिंग कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और इन समस्याओं से उनको अवगत करवाया तथा मुख्यमंत्री राहतकोष के लिए पाँच लाख एक हज़ार रुपयोँ की राशि का चैक भेट किया गया|
इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वास्थय मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से भी मुलाकात की |
यह जानकारी मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन के निदेशक निमित गुप्ता ने मीडिया से साझा की |
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





