#हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने ली करवट | शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, में बर्फबारी और बारिश*

 नारकंडा-मनाली में सर्दी की पहली बर्फबारी, 128 सड़कें अवरूद्ध, पर्यटकों के चेहरे खिले

शिकारी देवी में हुई बर्फबारी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 नवंबर 2022

 

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और बारिश हुई है। प्रदेश में 128 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई हैं। शिमला के नारकंडा और पर्यटन नगरी मनाली में सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। सोमवार सुबह मनाली में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों ने होटलों से बाहर आकर बर्फबारी का आनंद लिया। रोहतांग दर्रा में दो फीट के करीब बर्फबारी होने की सूचना है। मढ़ी में एक फीट, अटल टनल के साउथ पोर्टल में स्थित धुंधी इलाके में आठ इंच और सोलंगनाला में पांच इंच तक बर्फबारी हुई है।
लाहौल में बर्फबारी।

बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। अटल टनल में भी पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मनाली-लेह मार्ग और शिंकुला दर्रा भी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है। कुल्लू-लाहौल की पहाड़ियों में जमकर बर्फबारी होने से मौसम कूल-कूल हो गया है।

himachal weather update season first snowfall in manali and narkanda shimla

जिला कुल्लू में भी मौसम ने कवरट ली है। जिला की पहाड़ियां भी बर्फबारी से सफेद हो गई है। बाह्य सराज को जोडने वाला नेशनल हाईवे-305 यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है।

himachal weather update season first snowfall in manali and narkanda shimla
बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा सहित कई जगहों पर निगम की बसें फंस गई हैं। कुल्लू और लाहौल में सौ से अधिक सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई हैं। कुल्लू जिले के निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।
जलोड़ी दर्रा में फंसी निगम की बस।

बर्फबारी को देखकर घाटी के बागवानों को इस बार सर्दियों में अच्छी बारिश रहने की उम्मीद है। वहीं नकदी फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी बनी है। निचले क्षेत्रों में लहसुन की फसल सूखे के चलते पीली पड़ने लगी थी।

Share the news