हिमाचल प्रदेश में तारपीन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, कमरे में सोए दो कामगार जिंदा जले

रामशहर क्षेत्र की भियुंखरी स्थित एक तारपीन फैक्टरी पूरी तरह से जल गई। जिस समय फैक्टरी में आग लगी तो उस दौरान यह बंद थी। आग साथ लगते कामगारों को रिहायशी कमरों तक चली गई। जिससे एक कमरे में सोए दो कामगारों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।दोनों कामगार यूपी के जिला गोंडा के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उनका नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए गए है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही नालागढ़ के एसडीएम राज कुमार, डीएसपी भीष्म ठाकुर, रामशहर के नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने भी घटना स्थल का दौरा किया और विभाग के कर्मचारियों को रिपोर्ट भेजने का आदेश जारी किए। फॉरेंसिंग टीम ने भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक सुबूत जुटाए। वहीं, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Share the news