
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 अप्रैल 2023
बाल भारती पब्लिक स्कूल सोलन में हिमाचल दिवस उत्साह, और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस दिन नन्हे मुन्ने बच्चे हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक पोशाक में सजे हुए थे।
इस दिन को मनाने के लिए एक विशेष सभा का आयोजन भी किया गया था।
छात्रों ने पारंपरिक वस्त्रों, विभिन्न व्यंजनों , नकदी फसलों, और फलों पर आधारित प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
स्कूल के प्रशासक कर्नल अनिल शर्मा एवं मुख्याध्यापक ने सभी विद्यार्थियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य के विकास और प्रगति में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





