हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, सराज के तुंगाधार में बाढ़ आने से बहे कई वाहन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 जून 2023

Himachal Pradesh Weather Update: Heavy Rain in Himachal Today Shimla Kullu and Manali Weather News

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश से मंडी जिला की सराज घाटी में काफी नुकसान हुआ है। सराज के तुंगाधार में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में कई वाहन बह गए। कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप दोहरनाला क्षेत्र में शनिवार रात को भारी बारिश के चलते मौहल खड्ड में बाढ़ आ गई।

खड्ड में बाढ़ आने से नरोणी गांव के पास एक दर्जन वाहन बाढ़ की चपेट में आए। जबकि कुछ वाहनों को रात को ही निकाला गया। मानसून की पहली बारिश से आई बाढ़ की जिला कुल्लू में इस साल की यह पहली घटना है। आधी रात को नाले में बाढ़ आने से अफरा-तफरी मच गई। रविवार सुबह भी जिला में बारिश का दौर जारी रहा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news