#हिमाचल प्रदेश में विकास करवाने वाली सिर्फ एक ही पार्टी कांग्रेस : पलक राम कश्यप

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

26 अक्टूबर 2022

.टिकट की चाह में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता पलक राम कश्यप ने एक बार फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है विधानसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले उनकी इस वापसी को कांग्रेस के लिए फायदेमंद माना जा रहा है सोलन शहर के निजी होटल में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पलकराम कश्यप का पार्टी में फिर से स्वागत किया है।

.पलकराम कश्यप ने कहा कि वे टिकट की चाह में आम आदमी पार्टी में गए थे उन्हें उम्मीद थी कि एक साथ स्वच्छ छवि के नेता को आम आदमी पार्टी टिकट देगी लेकिन उन्होंने टिकट ना देकर उनके साथ वादाखिलाफी की ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से अपनी पुरानी ही पार्टी में रहने का मन बनाया है।

.पलक राम कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास करवाने वाली सिर्फ एक ही पार्टी है और वह कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि वे टिकट न मिलने को लेकर रोष में थे लेकिन वे कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और आगे भी इसी तरह से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।

.वहीं सोलन सदर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व में मंत्री रहे कर्नल धनीराम शांडिल ने पलकराम कश्यप का स्वागत करते हुए कहा कि अगर 2012 में मुझे टिकट ना मिलता है तो शायद पलकराम कश्यप ही कांग्रेस का प्रतिनिधित्व सोलन से कर रहे होते।

.उन्होंने कहा कि पलकराम कश्यप कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है। वहीं उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार का अब हिमाचल प्रदेश से विदाई होने का समय आ चुका है. प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 सालों में सिर्फ कांग्रेस के किए कामों को अपना बताकर जनता के सामने रखा है और विकास कार्यों को रोकने का काम भाजपा सरकार ने किया है, अब इसका जवाब देने के लिए जनता तैयार हो चुकी है।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news