
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
21 सितंबर 2023

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में 276 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लंबित हैं। इन आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभिन्न मामलों में न्यायालय, सतर्कता विभाग, पुलिस, सीबीआई और संबंधित विभाग की ओर से अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जयसिंहपुर के कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा की ओर से किए प्रश्न पर लिखित उत्तर के रूप में दी।
सीएम ने लिखित जवाब दिया कि आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने के लिए संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची बनाने के लिए बार-बार विभागों को निर्देश जारी किए जाते हैं और उन्हें कहा जाता है कि उन्हें संवेदनशील पदों पर नियुक्ति न दी जाए या इन पदों से हटाया जाए। उन्होंने पूछा कि विभिन्न विभागों में ऐसे कितने अधिकारी और कर्मचारी हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और सरकार क्या आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके विभागों से हटाने तथा उन पर कार्रवाई करने का विचार रखती है।
ये विधेयक हिमाचल प्रदेश सड़क की ओर से कतिपय माल के वहन पर कराधान संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका सेवा संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश माल व सेवा कर कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2023 होंगे। इनके अलावा दो अन्य विधेयकों हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक 2023 और हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 को पारित करने का भी प्रस्ताव किया जाएगा।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





