
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मई 2023
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 13 से 16 मई तक बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में पारा चढ़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक कम हो गई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





