#हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगा मतदान |*

#विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए |हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगा मतदान |*

Himachal Election 2022 Live HP Vidhan Sabha Chunav Date, Candidate List, Schedule, Opinion Poll

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो *

 22 अक्टूबर 2022

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। कांग्रेस अभी पांच प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मतदान 12 नवंबर को होगा। जबकि मतगणना 26 दिन बाद यानि 8 दिसंबर को होगी।

अनुराग ठाकुर का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया

अनुराग का काफिला झलेड़ा की तरफ से आ रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच अनुराग का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया। अनुराग को देखकर रायजादा तुरंत समर्थकों के कंधों से उतरकर उनसे मिलने पहुंच गए। उन्होंने अनुराग से हाथ मिलाया। अनुराग ने भी रायजादा को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद रायजादा ने समर्थकों से काफिले के लिए रास्ता देने की अपील की। इसके बाद अनुराग वहां से रवाना हो गए।

कांग्रेस की रैली में फंसा अनुराग ठाकुर का काफिला, विधायक रायजादा ने खुलवाया रास्ता

विधानसभा चुनावों के कारण प्रदेश भर में इस समय राजनीतिक गरमाहट चरम पर है। इस बीच, ऊना में शुक्रवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। ऊना शहर में कांग्रेस की रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला फंस गया। ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सतपाल रायजादा ने रास्ता खुलवाया।

अभी तक प्रदेश में 255 नामांकन हुए

शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन प्रदेश भर में विभिन्न राजनीतिक दलों के 206 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अभी तक प्रदेश में 255 नामांकन दर्ज हो चुके हैं। अब 22 से 24 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। 25 को नामांकन का आखिरी दिन है। 27 को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 29 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

सोशल मीडिया पर शेष पांच प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल

शुक्रवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर शेष पांच प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हो गई। फर्जी सूची जारी करने वालों के खिलाफ पार्टी अब कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

नामांकन के लिए एक दिन शेष कांग्रेस तय नहीं कर पाई पांच प्रत्याशी

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सिर्फ एक दिन बचा है, लेकिन कांग्रेस शेष पांच प्रत्याशियों के नाम अभी तक तय नहीं कर पाई। जल्द सूची जारी होने की संभावना है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो *

Share the news