#हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच चल रहा जबरदस्त पोस्टर वॉर *

 पोस्टर वॉर में राम मंदिर-महाकाल लोक से विदेशों में फंसे भारतीय तक, क्या है ’60-8′ की कहानी

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच जबरदस्त पोस्टर वॉर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 नवंबर 2022

भाजपा के विशालकाय पोस्टर और होर्डिंग्स में अयोध्या से लेकर उज्जैन के महाकाल तक का जिक्र है।
शिमला में एंट्री प्वाइंट से लेकर रिज मैदान और आसपास की तमाम बिल्डिंगों पर कांग्रेस और भाजपा के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं। भाजपा के विशालकाय पोस्टर और होर्डिंग्स में अयोध्या से लेकर उज्जैन के महाकाल तक का जिक्र है। इतना ही नहीं, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गिनाई जा रही उपलब्धियों में ‘श्री काशी विश्वनाथ’ धाम का पुनरोद्धार भी शामिल है।
Himachal Election 2022

एक पोस्टर में लिखा है, हिमाचल से जुड़े हैं, हिमाचल के लिए खड़े हैं। इस पोस्टर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, पूर्व सीएम शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर का फोटो है।

Himachal Election 2022

बिलासपुर एम्स की सौगात और चार नए मेडिकल कालेज व घर-घर नल, यह सब भाजपा के पोस्टरों पर देखा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के पोस्टरों पर, आ रही है कांग्रेस, पांच लाख रोजगार युवाओं के लिए, महिलाओं को मिलेंगे 15 सौ रुपये हर महीने, पुरानी पेंशन होगी बहाल, ये सब लिखा है।

Himachal Election 2022

कांग्रेस का वह पोस्टर भी चर्चा में है, जहां लिखा है कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में होगा फैसला, मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां। बता दें कि इस पोस्टर को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ऐसा बयान दे चुके हैं कि पोस्टर को छापने से पहले पढ़ते नहीं हैं। इसके लिए कैबिनेट मीटिंग की क्या जरुरत है।

Share the news