
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 जून 2023
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित अभ्यर्थी 6 जून से 24 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के तीन जिलों में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालय चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह आवेदन छठी कक्षा में प्रवेश के लिए मांगे गए हैं। इस दौरान प्रदेश के इन चारों स्कूलों में 150 सीटें भरी जाएंगी, इसमें 75 लड़कियां और इतने ही लड़के शामिल होंगे। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए पहले प्रवेश परीक्षा होगी, जिसका आयोजन 16 जुलाई को होगा। अभ्यर्थी 24 जून तक ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 25 जून से 27 जून तक ऑनलाइन आवेदनों में शुद्धिकरण होगा। परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे और 16 जुलाई को 11 बजे से एक बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इस बारे में बोर्ड की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





