हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड़ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक आयोजित

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

3 जून 2024

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड़ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक आज कुनिहार में इकाई प्रधान ई रत्न तंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के आरंभ में इकाई महासचिव आर एन कश्यप ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया।उन्होंने बताया की पिछले महीने सोलन में राज्यस्तरीय ए जी एम में हमारी यूनिट के बारह सदस्यों भाग लिया तथा इस बाबत जो भी खर्चा हुआ उसका विवरण सभा पटल पर रखा जिसे हाउस ने एकमत से पारित कर दिया। ए जी एम में किए गए पूरे निर्णयों से सभी को अवगत कराया। नए चुनाव में नव निर्वाचित प्रधान,वरिष्ठ उप प्रधान तथा महामंत्री के बारे में सभी को अवगत कराया।

तदोपरांत सभाध्यक्ष ई रत्न तंवर ने बताया कि पिछले महीने के दौरान बोर्ड ने कर्मचारियों तथा पेंशनर्स से संबंधित कई आदेश जारी किए हैं जैसे कि डीए के आदेश जारी करने, नोशनल पे फिक्सेशन करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाने, पेंशनर्स की पे वैटिंग तुरंत करने,1.1.16 के बाद रिटायर हुए पेंशनर्स की डी सी आर जी, लीव एंकेशमेंट, कम्युटेशन आदि का बकाया भुगतान को प्राथमिकता देने,20% वेतन संशोधन के बकाया केसों का जल्द निर्धारण करने बारे में एसोसिएशन को सूचित किया है। उन्होंने आगे बताया की बोर्ड ने पे एरियर के बकाया की एक किश्त सरकार के आदेशानुसार जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

आगे बताया की हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने निर्णय दिया है कि जिन लोगों ने एरियर की बकाया राशि न मिलने के बारे केस किए हैं उन्हें उनका बकाया 3 महीने के भीतर 6% ब्याज सहित अदा किया जाए। एसोसिएशन के महासचिव ने अपने एक पत्र द्वारा बोर्ड को सूचित किया है कि बोर्ड ने जो आदेश सभी पे बैंड को 2.59 फैक्टर लगाने के जारी किए हैं उन्हें हि प्र सरकार के पैरा 3 के आदेशानुसार विभिन्न पे बैंड के लिए 2.59 से 2.72 तक का फैक्टर नॉशनल पे फिक्सेशन के लिए लगाया जाए। बैठक में अर्की,कुनिहार,ब्रावरी,डोमेहर,सुबाथू,कक्करहट्टी तथा अन्य स्थानों से बहुत संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

Share the news