
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
2 जून 2023

हिमाचल भवन व सदन दिल्ली के साथ हिमाचल भवन चंडीगढ़ में अब सभी के लिए कमरों का किराया 1200 रुपये तय कर दिया गया है। सरकार ने एक नई व्यवस्था करते हुए शार्ट स्टे (नहाने-कपड़े बदलने) के लिए कमरे की बुकिंग का आधा किराया लेने का फैसला लिया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। गैर हिमाचली के लिए किराया दो हाजार रुपये रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बुक होने वाले दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन-सदन, पीटरहॉफ और विली पार्क के कमरों का किराया बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी मंत्रियों, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, सांसदों, विधायकों और विभिन्न निगमों-बोर्डों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को एक कमरा बुक करवाने के लिए 1,200 रुपये देने होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारियों और सेवारत सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कमरे का शुल्क 1200 रुपये कर दिया है। उपरोक्त सभी लोगों के परिजनों को भी 1200 रुपये में कमरा मिलेगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों व संपादकों और अन्य सभी हिमाचलियों के लिए भी कमरे का शुल्क 1200 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा सुपर डीलक्स कमरों का किराया 2000 और वीआईपी कमरों का किराया 2500 रुपये तय किया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





