
हिमाचल प्रदेश में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के तर्ज पर शूटिंग नीति बनाई जानी चाहिए। हिमाचल के फिल्म लाइन प्रोड्यूसरों ने प्रदेश सरकार से शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध करवाने और शूटिंग साइट की फीस का युक्तिकरण करने की मांग उठाई है। प्रदेश सरकार ने बीते साल बजट में हिमाचल की फिल्म शूटिंग पालिसी बनाने का एलान किया था।





