#हिमाचल में आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार , 12 नवंबर को होगा मतदान*

Himachal Election 2022 Live Manifesto in Vidhan Sabha Chunav Voting Date BJP AAP Congress Rally News in Hindi

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

10 नवंबर 2022

 हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पूरे राज्य में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।

प्रियंका गांधी की सतौन में जनसभा और शिमला में रोड शो

प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी रैलियां होंगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली की शुरुआत मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे।

प्रत्याशी कर सकेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

 हिमाचल में आज शाम पांच बजे से थमेगा चुनाव प्रचार, 12 नवंबर को होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में वीरवार शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान कंेद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी।

Share the news