
खबर अभी-अभी ब्यूरो सोलन
दिनांक 17 अगस्त 2022
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में राजनीतिक तैयारियां अब जोर पकड़ रही हैं| बात अगर यहां कांग्रेस की करें तो वैसे तो पार्टी से नेताओं का जाना लगा हुआ है लेकिन फिर भी पार्टी ने कमर कस ली है|
बतादें कि, हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव समिति के गठन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।





