हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 562 सड़कें यातायात के लिए बाधित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अगस्त 2023

Himachal Weather update Heavy rain Orange Alert from 22 to 24 August 2023

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 से 24 अगस्त तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी हुई है।

नेशनल हाईवे 305 कुल्लू-मनाली के अलावा प्रदेश भर में 562 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में सातवें दिन भी मलबे में दबे लापता लोगों को खोजने का अभियान जारी रहा। तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रदेश में रविवार को 25 मकान ढहे हैं। 205 पेयजल स्कीमें अभी भी ठप होने से कई क्षेत्रों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। हिमाचल में 200 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news