# हिमाचल में पशुओं की होगी गणना: चंद्र कुमार # बेसहारा छोड़ा तो किसान पर लगेगा 5 हजार जुर्माना|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

14 जनवरी 2023

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं पर लगाम कसने के लिए प्रदेश सरकार गणना कराएगी। साथ ही पशुओं की टांग पर टैगिंग की जाएगी। जिस पर पशु के मालिक का नाम, मकान नंबर और स्थायी पता होगा। जो भी किसान अपने पशुओं को सड़क या खेतों में छोड़ेगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ 5 हजार का जुर्माना भी किया जाएगा।

कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में विजिटिंग बुक में संदेश लिखते कृषि मंत्री चंद्र कुमार।

हिमाचल सरकार में कृषि व पशुपालन मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रोफेसर चंद्र कुमार पहली बार मकर संक्रांति पर कांगड़ा पहुंचे। जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री चंद्र कुमार ने बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही विधानसभा चुनाव में 10 गारंटी देने का वादा जनता से किया था, उनमें सबसे महत्वपूर्ण सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है। चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को भी 1500 प्रति माह, बेरोजगारों को रोजगार भी मुहैया करवाया जाएगा। चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में अभी एक ही मंत्री जिला कांगड़ा से शामिल हुआ है।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार का स्वागत करते कांगड़ा कृषि उपज मंडी समिति सचिव दीक्षित और आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य।

जिला की जनता ने 10 विधायक चुनकर भेजे हैं। आने वाले समय में मंत्रिमंडल में पर्याप्त जगह जिला कांगड़ा को मिलेगी। इससे पहले कांगड़ा बाइपास पर कृषि उपज मंडी समिति के सचिव दीक्षित, उप सचिव प्रताप सिंह पठानिया व आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह, पंकज गुलियानी व अन्य सदस्यों ने कृषि मंत्री का स्वागत किया।

कांगड़ा नगर में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू और NPS कर्मचारी संघ के खंड प्रधान राजीव, विकेश भारती, विनोद जुमा, देसराज चौधरी, उमाकांत शर्मा, राजेश राजा ने स्वागत किया।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news