हिमाचल में पहले चरण में 171 सीटों को मिले अभ्यर्थी, दूसरे में भरी जाएंगी 581

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में लीट की 171 सीटें अभ्यर्थियों ने कन्फर्म कर ली हैं। द्वितीय वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लीट-2023) में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया चार जुलाई तक चली। दूसरे चरण की काउंसलिंग में 581 सीटों के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 11 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। दूसरे चरण की सीटों की ऑनलाइन काउंसलिंग 14 जुलाई को होगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से सूबे के बहुतकनीकी संस्थानों में लीट-2023 की करीब 978 सीटों को भरने के लिए मई में प्रवेश परीक्षा हुई थी।

परीक्षा के बाद जून में इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों की काउंसिलिंग के लिए आवेदन मांगे थे। अब पहले चरण की काउंसिलिंग में 171 सीटें भर चुकी हैं। जबकि अभी भी 581 के करीब सीटें रिक्त पड़ी हैं। सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अब 11 जुलाई तक पुन: ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 जुलाई को ऑनलाइन होगी। 19 को दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद जो खाली सीटें रह जाएंगी, उनके लिए काउंसलिंग की जाएगी। 978 सीटों में कुछ सीटें स्पोर्ट्स और दिव्यांग कोटे से भी भरी जाएंगी। इनके लिए काउंसलिंग शेड्यूल बाद में तय किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news