हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, कई भागों में लगातार पांच दिनों तक बारिश की संभावना

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

10 अप्रैल 2024

Himachal Weather update: imd forecast of rain in many parts for five consecutive days
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 11 से 15 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 9-10 अप्रैल को भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश, जबकि चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। 13 अप्रैल के लिए कई भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।
Share the news