
शिमला | हिमाचल में बसों के न्यूनतम किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार ने लंबी दूरी के सामान्य किराये में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। पहाड़ी क्षेत्र के लिए सामान्य बसों में 20 और मैदानी क्षेत्रों के किराये में 31 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी वॉल्वो बसों का किराया भी बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने वीरवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और शुक्रवार से नई दरें लागू हो जाएंगी। राज्य में सामान्य किराया 22 जुलाई, 2020 के बाद बढ़ा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार साधारण बसों का मैदानी क्षेत्रों में सामान्य किराया 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से लिया जाएगा, जो पहले 2.19 रुपये था। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में किराया 1.60 रुपये की दर से लिया जाएगा। इससे पहले यह किराया 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर था। वहीं, डीलक्स बसों के मैदानी क्षेत्र के किराये में 24 और पहाड़ी क्षेत्रों में 39 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने परिवहन निगम की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। इससे पहले परिवहन निगम ने न्यूनतम किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये किया था। अब लंबी दूरी का सामान्य किराया बढ़ा दिया गया है।
डीलक्स बसें : किराया प्रति किलोमीटर (रुपये में)
सुपर लग्जरी वॉल्वो बस किराया प्रति किलोमीटर (रुपये में)
किस क्षेत्र के लिए अब कितना लगेगा अनुमानित किराया
बस किराया बढ़ा कर सरकार ने संकट में डाले लोग : जयराम





