
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
4 अप्रैल 2024
सर्वे रिपोर्ट में टाॅप करने वाले और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर खरे उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने को जनता और कार्यकर्ताओं की टोह लेने का सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे रिपोर्ट में टाॅप करने वाले और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर खरे उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जाएंगे। लोकसभा के लिए टिकट तय करने के लिए छह अप्रैल को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है।
इस दौरान सर्वे रिपोर्ट और राजनीतिक समीकरणों के मुताबिक दो से तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम पैनल के तहत हाईकमान के समक्ष रखे जाएंगे। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली जाएंगे। गुरुवार को सीएम सुक्खू कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में चुनावी रैली करने के बाद रात को नादौन में रुकेंगे। शुक्रवार को भी नादौन में ही रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी शुक्रवार को दिल्ली जाने का संभावित कार्यक्रम है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





