हिमाचल में 22 और 23 मई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना, कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट हुआ जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मई 2023

हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। 22 और 23 मई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे भी गिर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ 0है1। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 और 21 मई को प्रदेश भर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। 22 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका अधिक असर 23 मई को देखने को मिलेगा। 23 को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news