

शिमला/कुल्लू : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 जुलाई तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट में प्रदेश के कई स्थानों पर 26 से 30 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26, 29 और 30 जुलाई 2025 को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 27 और 28 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 25 जुलाई 2025 को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, तथा 26 से 30 जुलाई 2025 तक कुछ स्थानों पर एक या दो बार भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई स्थानों जैसे नगरोटा सुरियां, नैना देवी, गुलेर, नाहन, घमरूर, कसौली, चुअरी, चंबा, रोहरू, सुजानपुर टिरा आदि स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा सुंदरनगर और कांगड़ा में गर्जन के साथ बिजली दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान केलॉग में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में 25 जुलाई को कोई चेतावनी है। 26 जुलाई को मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग में 26 से 30 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।
शिमला में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुंदर नगर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, भूंतर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.06 डिग्री सेल्सियस, ऊना में अधिकतम तापमान 33.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस, नाहन में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, सोलन में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस, मनाली में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में अधिकतम 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और मंडी में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बरसात के मौसम में 147 लोगों की मौत, 34 अभी लापता
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक 147 लोगों की जान गई है, जबकि 229 लोग घायल हुए हैं और 34 लापता हैं। सरकार की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ के चलते अब तक 1553 कच्चे-पक्के मकानों सहित दुकानों को क्षति हुई है। 1099 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ के चलते अब तक नुकसान का आंकड़ा 1387.75 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं सडक़ हादसों में 68 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में गुरुवार शाम छह बजे तक एक एनएच और 274 सडक़ें, 56 बिजली ट्रांसफार्मर और 173 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित रहीं।



