हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में आज के मुख्य प्रश्न….

हिमाचल में 3 हज़ार करोड़ के मेडिकल उपकरण खरीदे जाएंगे, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है सरकार, 150 के करीब रोबोटिक सर्जरी की गई, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठनिया के सवाल में दिया जवाब।

हिमाचल में 500 पशु मित्र के पद भरे जाएंगे, इनको पांच हज़ार रुपए महीना मानदेय मिलेगा, दूसरे चरण में भी 500 पद भरने की है योजना, भाजपा सदस्य विपिन परमार के सवाल पर पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने सदन में दिया ज़बाब।

भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रश्नकाल में पूछा कि PWD में रखे गए MTS से 4 घंटे की जगह 8 से 10 घंटे काम लिया जा रहा है, बदले में 5500 रुपए दिए जा रहे हैं, मानवीय आधार पर इनके मानदेय को बढ़ाने की योजना या नियमित करने की योजना बनाई जाए, इस पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार की संवेदनाएं उनके साथ हैं, हालांकि इनका मानदेय बढ़ाया गया, इनके लिए नीति बनाने का मामला सरकार के विचाराधीन है।

रोहड़ू सीमा कॉलेज में बी एड की कक्षाएं जल्द होंगी शुरू, रोहड़ू के विधायक मोहन लाल के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया ज़बाब।
भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने पूछा कि बांस पेड़ नहीं घास की श्रेणी में आता है, फ़िर प्रदेश में शुल्क वसूली क्यों की जा रही है, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निजी क्षेत्र में उगे बांस से शुल्क नहीं लिए जाए, लेकिन सरकारी जमीन से परमिट का प्रावधान रहेगा।

Share the news