

खबर अभी-अभी ब्यूरो सोलन
12 सितंबर 22
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन की ओर से देश भर से लिए गए दवाओं के 45 सैंपल फेल हुए हैं। इनमें हिमाचल में बनीं 13 दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। देश भर से अगस्त में 1,330 दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें से 1,285 ही पास हुए हैं। फेल हुए सैंपलों में मधुमेह, बुखार, अवसाद, इंफेक्शन, फंगल, एसीडिटी, पित्त की पत्थरी और गैस की दवाएं भी शामिल हैं।
उधर राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि संबंधित कंपनी संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं . विभाग स्वयं भी इन कंपनियों में अपने स्तर पर सैंपल की जांच करेगा और बाजार से स्टॉक उठाने को भी कहा गया है।





