
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
4 मई 2023

हिमाचल संस्कृत एकेडमी द्वारा डीसी कार्यालय सोलन सभागार में वीरवार को सोलन साहित्य संगम का आयोजन किया गया जिसका विषय संस्कृत साहित्य कार्यक्रम 2023 दिया गया,इस संगम में विशिष्ट विद्वानों ने अपने व्याख्यान और काव्य पाठ रखें। इस संगम में तीन विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई जिसमें भारतीय जीवन मे सँस्कृति और संस्कार, नई शिक्षा नीति में संस्कृत और संस्कृत पत्रकारिता पर साहित्यों ने अपने विचार रखें।
संगम के दौरान हिमाचल संस्कृत एकडेमी के सचिव डॉ केशवानंद कहा कि यह एकडेमी लगातार संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में कार्य कर रही है और साहित्यकार इसको लेकर समय-समय पर संगोष्ठीयों का और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





