

खबर अभी अभी ब्यूरो
हिमाचल (मनीष कुमार)
03 जनवरी,25
बीजेपी के केंद्रीय संगठन ने हिमाचल प्रदेश में डॉक्टर जितेंद्र कुमार भाजपा को नया अध्यक्ष चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है हुए , हिमाचल से 9 नेता कर रहे लॉबिंग, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर को लद्दाख की जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है बीजेपी हाई कमान ने अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर के इलेक्शन के लिए देर रात चुनाव अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को हिमाचल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है वह अगले तीन-चार दिन के भीतर आएंगे इन्हें 15 जनवरी तक जिला अध्यक्ष का चुनाव करना है यह फैसला बीते 28 दिसंबर को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया गया अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश के तीन नेशनल काउंसलिंग मेंबर भी चुने जाएंगे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लद्दाख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है
हिमाचल प्रदेश से 9 नेता कर रहे लॉबिंग
हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष के लिए 9 नेता लॉबिंग कर रहे हैं इसकी रेस में पूर्व अध्यक्ष सतपाल सती और विपिन सिंह परमार का नाम प्रमुखता से लिए जा रहा है इन पर सहमति नहीं बनी तो मौजूदा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल,विक्रम ठाकुर ,हिंदू गोस्वामी ,त्रिलोक जमवाल डाक्टर सिकंदर और डॉ राजीव भारद्वाज को भी दावेदार माना जा रहा है सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष के अध्यक्ष जाति व क्षेत्रीय को भी देखते हुए नया अध्यक्ष चुना जाएगा
क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज से विपिन सिंह परमार ,विक्रम ठाकुर ,राजीव भारद्वाज और इंदु गोस्वामी में से किसी एक की ताजपोशी हो सकती है क्योंकि यह चारों नेता प्रदेश की सता की चाबी तय करने वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं
कांगड़ा में विपिन सिंह परमार को अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है परमार संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं भारतीय जनता पार्टी के लिए दे चुके हैं वह पूर्व सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष का भी दायित्व संभाल चुके हैं हिंदू गोस्वामी का नाम इसलिए काफी चर्चा में है क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है
सतपाल सती का नाम काफी चर्चा में है दरअसल सती 9 वर्ष तक हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं वर्तमान में वह ऊना से तीसरी बार विधायक बने हैं तेज तरार नेता सतपाल सती दो बार चुनाव में निर्वाचित होकर अध्यक्ष बने थे जबकि तीसरी बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था उनके संगठन में मजबूत पकड़ रही है और विपक्षी पार्टी के खिलाफ उनके आक्रामक रवैया रहता है
डॉ राजीव बिंदल की भी फिर से दावेदारी
भाजपा प्रदेश मौजूदा अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भी अध्यक्ष पद के लिए फिर से लॉबिग़ कर रहे हैं दो बिंदल जनवरी 2020 में से पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे मगर तब कोरोना काल में भ्रष्टाचार के आरोपो की वजह से उन्होंने पांच महीने के अंदर ही पद से इस्तीफा दिया था दिसंबर 2022 में वह नाहन से विधानसभा चुनाव हारे इसके बाद पार्टी ने अप्रैल 2023 में बिंदल को फिर से अध्यक्ष पद की कमान दी
जेपी नड्डा के करीबी को भी मिल सकता है अध्यक्ष पद
जेपी नड्डा की भूमिका रही तो वह अपने करीबी एवं अपने मित्र त्रिलोक जमाल को भी पार्टी की जिम्मेदारी दे सकती है चर्चाओं में यह भी है की नड्डा 2027 के चुनाव में बिलासपुर से अपने बेटे को चुनाव में उतारेंगे इसलिए त्रिलोक जमाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है
दलित वोट को साधने के लिए सिकंदर को भी मिल सकता है यह जिम्मा
राजपूत कोटे से भाजपा ने जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष बना रखा है ऐसे में मिशन 2027 को देखते हुए BJP दलित वोट को साधने के लिए राज्यसभा के सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार पर भी बना सकती हैं



