
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
5 अगस्त 2023

शनिवार को हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन द्वारा डॉ वाईएस परमार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नाहन में जमा दो के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसपी नाहन रमन कुमार मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि और वाईएस परमार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ वीना राठौर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के उपरांत हुआ ।
तथा सभी मेधावी छात्र छात्राओं को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया । इस दौरान लगभग 300 मेधावी छात्र छात्राओं को स्मानित किया गयाएसपी रमन कुमार मीणा ने बच्चों को प्रोत्साहन किया तथा उन्हें जीवन के बारे में प्रेरणा दी।
इस मौके पर हिमालयन कॉलेज के वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सभी डिपार्टमेंट के एचओडी और स्टाफ गण मौजूद रहे|
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





