
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*
23 अक्टूबर 2024
मनाली होटलियर एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी पर नियमों के विपरीत कार्यकाल बढ़ाने के आरोपों पर एसडीएम रमण कुमार शर्मा की जांच लगभग पूरी हो गई है। एसडीएम ने मंगलवार को एसोसिएशन की निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, शिकायतकर्ताओं और चुनाव समिति से जुड़े लोगों से अंतिम पूछताछ की। अब एसडीएम जांच की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त कुल्लू को भेजेंगे। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 25 सितंबर को होने निश्चित हुए थे। 14 सितंबर को नामांकन पत्र भरने से ठीक पहले एसोसिएशन की चुनाव समिति को उपायुक्त का आदेश पत्र मिला, जिसमें चुनाव पर रोक लगाने के आदेश हुए थे। साथ ही एसडीएम को जांच की जिम्मेदारी भी दी गई। दरअसल, एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने शिकायत की थी कि पुरानी कार्यकारिणी ने नियमों के विपरीत अपना कार्यकाल बढ़ाया।





