10 साल से कम नौकरी पर कर्मचारियों को कैसे मिलेगी पेंशन, उलझी सरकार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 मई 2023

दस साल से कम कार्यकाल के लिए सरकारी कर्मचारियों की सेवा की स्थिति में पेंशन कैसे मिलेगी, इस पर सरकार उलझ गई है। सभी कर्मचारियों का एक मई को मिले अप्रैल के वेतन में नेशनल पेंशन स्कीम का शेयर नहीं कटा है। नियमानुसार जिनका सेवाकाल दस वर्ष से ज्यादा का होगा, उन्हें तो ओपीएस मिल जाएगी, मगर ऐसे कर्मचारी जो दस साल से कम के सेवाकाल में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

ऐसे कर्मचारियों की संख्या भी हजारों में बताई जा रही है। ऐसे कर्मचारी दोबारा से नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस में ही जाएंगे या फिर इनके लिए कोई और व्यवस्था की जाएगी। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है, वहीं, दूसरी ओर इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि जल्दी ही इस पर स्थिति साफ हो जाए

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news