
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
28दिसंबर, 2022
सिरमौर में छह साल में 2,307 हेक्टेयर भूमि में बढ़ा लहसुन उत्पादन
सिरमौर जिले के किसानों का रुझान लहसुन उत्पादन की तरफ बढ़ रहा है। पिछले 6 सालों में 2,307 हेक्टेयर भूमि में लहसुन उत्पादन का दायरा बढ़ा है। जिले में साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के किसानों का रुझान लहसुन उत्पादन की तरफ बढ़ रहा है। पिछले 6 सालों में 2,307 हेक्टेयर भूमि में लहसुन उत्पादन का दायरा बढ़ा है। जिले में साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ रहा है। वर्तमान में 60,650 मीट्रिक टन उत्पादन पहुंच चुका है। वर्ष 2016 की बात करें तो जिले में 1,693 हेक्टेयर भूमि पर 26,580 मीट्रिक टन लहसुन का उत्पादन हो रहा था। वहीं, अब इसका उत्पादन क्षेत्र 4000 हेक्टेयर तक जा पहुंचा है।
दरअसल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (एक जिला एक उत्पाद) के तहत सिरमौर जिले में लहसुन की फसल मुख्य व्यावसायिक फसल है, जिससे किसान अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे अधिक सिरमौर जिले में ही लहसुन के अंतर्गत उत्पादन क्षेत्र आता है। यानी यह नगदी फसल सबसे अधिक जिले में ही उगाई जा रही है। पिछले वर्ष भी किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले थे। 80 रुपये से 120 रुपये किलो तक किसानों को दाम मिले थे। इन दिनों जिले के विभिन्न इलाकों में किसानों ने लहसुन उगाई है। इस वर्ष भी किसान अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
पिछले 6 साल में लहसुन का क्षेत्र व उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। जिले की यह व्यावसायिक फसल बन गई है। प्रदेश में भी लहसुन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा उत्पादन सिरमौर जिले का है। फिलहाल, लहसुन में किसी भी रोग संबंधी कोई शिकायतKLJ; नहीं मिली है। फिर भी किसानों को चाहिए कि वह फसल का बीमा जरूर करवा लें ताकि किसी भी नुकसान की स्थिति में भरपाई हो सके।
– डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि उपनिदेशक सिरमौर।
कब कितना बढ़ा क्षेत्र और उत्पादन
वर्ष एरिया (हेक्टेयर) उत्पादन (मीट्रिक टन)
2016-17 1693 हेक्टेयर 26,580 मीट्रिक टन
2017-18 1960 ,, 30,020 ,,
2018-19 2020 ,, 30,939 ,,
2019-20 3734 ,, 57,205 ,,
2020-21 3970 ,, 60,637 ,,
2021-22 4000 ,, 60,650 ,,


