12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार, शनिवार को 11 बजे परिणाम किया जाएगा घोषित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मई 2023

शुक्रवार देर शाम तक 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया था। इसे आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों में किया था। पहले टर्म की परीक्षाएं पिछले साल सितंबर-अक्तूबर और दूसरे टर्म की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में किया गया था।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के वार्षिक नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम आज 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार किया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news