
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 मार्च 2023

एमएमयू के मेडिसन, स्त्री रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद, नेत्र जांच की भी मिलेगी सुविधा|
प्रेस क्लब सोलन (रजि.) की ओर से 12 मार्च को ग्राम पंचायत नौणी में चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा।
शिविर में महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
इस मौके पर ग्रामीणों को मेडिसन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
वहीं नेत्र जांच की भी सुविधा मौके पर मिलेगी। साथ ही लोगों को मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएगी।
प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने बताया कि सभी के सहयोग से 12 मार्च को नौणी पंचायत में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
इस शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ दवाइयां भी वितरित की जाएगी।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





