12 मार्च से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 मार्च 2023

 12 मार्च से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 13 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर बुधवार को होली के दिन राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे।

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news