
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 मार्च 2023
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर के जाच्छ स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को वर्ष 2023-24 के लिए कंडवाल यूनिट के टोल टैक्स बैरियरों की नीलामी प्रक्रिया हुई। इसमें कंडवाल यूनिट के 11 टोल बैरियर की सिंगल यूनिट के रूप में नीलामी की गई। इस नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी शिमला हितेश शर्मा, एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर, ऑब्जर्वर विशाल गोरला (उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी शिमला), राज्य कर एवं आबकारी राजस्व जिला नूरपुर के उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी टिकम ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। टोल बैरियरों की नीलामी बारे उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी टिकम ठाकुर ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग के राजस्व जिला नूरपुर के ड़ीसीएसटीई टीकम ठाकुर ने बताया कि कंडवाल यूनिट 11 टोल टैक्स वैरियर की सिंगल यूनिट के रूप में वित्तीय वर्ष 2023-24 की नीलामी प्रक्रिया पूरी की हुई।
इसमें विभाग की ओर से इनका रिजर्व प्राइज 10 करोड़ 76 लाख 90 हजार रखा गया था और यह टोल टैक्स वैरियर 12 करोड़ 76 लाख में नीलम किए गए। इस नीलामी प्रक्रिया में बहादुर सिंह के टेंडर की उच्चतम बोली रही। गौरतलब है कि कंडवाल टोल टैक्स यूनिट में 11 टोल टैक्स बैरियर आते हैं। इनमें दो हाईटेक बैरियर कंडवाल और कटोरी बंगला भी शामिल हैं। इसके अलावा भदरोया, संसारपुर टैरेस, नंगल भूर, पठानकोट-मुकेरियां रोड पर शेखुपुरा चौक, सुल्याली-दुनेरा रोड, शाहनहर- स्थाना जागीर रोड, ढांगूपीर, उल्लेड़ियां चौक, जम्मू कांगड़ा रोड पर नक्की चौक और मीरथल रोड काठगढ़ में स्थित नाका (टोल बैरियर) शामिल हैं। पिछले वर्ष ये टोल टैक्स बैरियर 9.79 करोड़ रुपये में नीलाम हुए थे, जोकि इस मर्तबा करीब 26 फीसदी अधिक हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





