12अगस्त सावन के अंतिम सोमवार भी लगेगा शिव ताण्डव गुफा में भंडारा

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

10 अगस्त 2024

कल 12 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार भी प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शंभू परिवार के सौजन्य से विशाल भंडारा व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार से गुफा में दो दिवसीय अखंड राम चरित मानस कथा पाठ का शुभारंभ हुआ जिसे कल सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा क्षेत्र वासियों के लिए आरंभ कर दिया जाएगा। गुफा परिसर में भजन कीर्तन का भी निरंतर चलता रहेगा। समिति व शंभू परिवार ने सभी शिव भक्तों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। साथ ही सभी भक्तो से अपील की गई है कि गुफा के अंदर कोई भी धूप न जलाए और शांति पूर्वक कतार बध होकर गुफा में प्रवेश करे।

Share the news