
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
10 मई 2023
जिला मंडी के उपमंडल जोगिंदर नगर के ग्राम पंचायत बाग के अंतर्गत कराल गांव का 13 वर्षीय प्रिंस 1 साल से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। प्रिंस के अभी तक 3 ऑपरेशन हो चुके हैं लेकिन सेहत में सुधार नहीं है। प्रिंस को बेहतर इलाज के लिए अभी भी लाखों रुपए की दरकार है।
प्रिंस के माता-पिता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए प्रिंस की माता मंजू देवी ने बताया कि वर्तमान में प्रिंस का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है।
यह परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण रहा है लेकिन एकाएक लड़के की गंभीर बीमारी से पूरा परिवार चिंतित है। मंजू देवी बताती है कि इलाज के लिए जो कुछ पैसे उन्होंने कमाए हुए थे इलाज में लगा दिए हैं।
इसके अलावा कुछ संस्थाओं व स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला लेकिन इलाज के लिए दिन प्रतिदिन खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। करीब 1 साल पहले ही उन्हें प्रिंस की बीमारी के बारे में मालूम हुआ इससे पहले प्रिंस हंसता खेलता स्कूल जाता था |
लेकिन टांग में कैंसर होने से परिस्थितियां अचानक बदल गई। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है। प्रिंस के पिता गांव में ही वेल्डिंग की दुकान में कार्यरत है लेकिन पिछले 1 साल से लड़के की गंभीर बीमारी के चलते किसी तरह का कोई कामकाज नहीं हो रहा है |
और इलाज के लिए खर्चे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि टांडा अस्पताल से प्रिंस को आईजीएमसी रेफर करने की बात भी कही गई है। इससे पहले प्रिंस के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। प्रिंस की माता मंजू देवी ने प्रिंस के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है।
यदि आप मदद करना चाहते हैं तो प्रिंस की माता अकाउंट नंबर पंजाब नेशनल बैंक 2457000100122646, IFSC PUNB0245700 व गूगल पे 7807314862 के माध्यम से सहायता कर मासूम की जिंदगी बचा सकते हैं।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






