
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 अक्टूबर 2022
#14 अक्तूबर को सोलन शहर के ठोडो मैदान में प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली एतिहासिक होने जा रही है। *
सोलन में आयोजित पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा ने चुनाव आयोग भी अपने हाथ में कर रखा है। प्रधानमंत्री की रैलियों के अनुसार ही प्रदेश आचार संहिता नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता तभी लगेगी जब भाजपा चुनाव आयोग को कहेगी। भाजपा छह माह से सरकारी तंत्र का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। अपना मकसद साधने के लिए भाजपा ने लूट मचा दी है। उन्होंने मांग उठाई कि जल्द से जल्द प्रदेश में आचार संहिता लगाई जाए।
प्रधानमंत्री के दौरों को लेकर कोटली ने कहा कि पीएम लगातार हिमाचल में दौरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ सत्ता हथियाने की आदत है। उन्हें जनता के मुद्दों से कोई फर्क नही पड़ता। जहां-जहां भी चुनाव होते हैं पीएम मोदी वहां डेरा लगाकर उसे अपना घर बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जितने मर्जी दौरे कर लें लेकिन भाजपा का मिशन रिपीट हिमाचल में नहीं होने वाला।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





