# 14 मार्च को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

14 मार्च 2023

How to overcome a fear of maths

14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस एक विश्वव्यापी उत्सव है जो हर साल मनाया जाता  है। जहाँ सभी देश गणित की गतिविधियों में भाग लेते है। क्या आप जानते हैं कि 14 मार्च पहले से ही कई देशों में पाई दिवस के रूप में मनाया जाता है|

ऐसा इसलिए है क्योंकि इस तिथि को 3/14 लिखा जाता है और गणितीय स्थिरांक पाई लगभग 3.14 है। इसलिए यह दिन गणित के बारे में है और गणित के क्षेत्र में प्रवेश करने पर विचार करने के लिए इससे बेहतर दिन और क्या हो सकता है, यही कारण हैजो इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में चिन्हित किया गया है|

इस दिन को नवंबर 2019 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र में अपनाया गया था। बाद में 2020 में, दुनिया ने 14 मार्च, 2020 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया, जिसका विषय था ‘गणित हर जगह है थी।

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस थीम 2023

सभी अंतर्राष्ट्रीय दिवस की तरह अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस भी हर साल एक स्पेशल थीम के साथ मनाया जाता है। इस थीम पर ही पूरा कार्यक्रम केंद्रित होता है। अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस   थीम का उद्देश्य गणित को सभी प्रकार के विषयों, क्षेत्रों और विचारों से जोड़ना, रचनात्मकता को जगाना और घटना पर ध्यान केंद्रित करना है। साल 2023 की थीम Mathematics for Everyone तय की गई है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news