# 14 मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मार्च 2023

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा जो कि 6 अप्रैल तक चलेगा। सत्र में कुल 18 बैठके होंगी। जानकारी देते हुए हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि 14 मार्च को 11 बजे 14वीं विधानसभा का दूसरा सत्र जोकि वर्तमान सरकार का पहला बजट सत्र है शुरू होगा।

14 मार्च को सदन में शोकोदगार प्रस्तुत किया जाएगा। 17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट अनुमानों को सदन में प्रस्तुत करेंगे। सत्र के दौरान 16 मार्च और 24 मार्च गैर सरकारी कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं। 20, 21, 22 और 23 मार्च (चार दिन) को बजट अनुमानों पर चर्चा की जाएगी।

27, 28, 29 मार्च (तीन दिन) को अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। 29 मार्च को ही बजट वित्तिय वर्ष 2023 2024 को पारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 543 तांराकित प्रश्नों की सूचनायें प्राप्त हुई है, जिसमें 391 ऑनलाइन व 152 ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं|

जबकि 189 अतांरांकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 164 ऑनलाइन व 25 ऑफलाइन प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सदस्यों से नियम-101 के अंतर्गत 4 सूचनाएं और नियम-130 के अंतर्गत 3 सूचनाएं प्राप्त हुई है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news