# 15 मई को मिलेगा शिमला नगर निगम को नया मेयर व डिप्टी मेयर |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 मई 2023

 सप्ताह भर के दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वापिस शिमला लौट आए हैं। हवाई जहाज से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जवाहर बाल मंच के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे।

पत्रकारों से रूबरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में राजनीतिक दौरे व कर्नाटक प्रचार के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर 14 तारीख को बैठक रखी गई है। 15 मई को शिमला के मेयर डिप्टी मेयर का ऐलान कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दे कर्नाटका में हावी रहे हैं। जिसको देखते हुए कर्नाटका की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ जाएगी। एग्जिट पोल भी कांग्रेस के पक्ष में ही आए हैं।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news