
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
4 मई 2023

शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस 15 और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। मतगणना जारी है।
वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बांगा, वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ कांग्रेस 15 वार्डों में और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मेयर सत्या कौंडल चुनाव हार गई हैं। वहीं कांग्रेस से बागी होकर कृष्णानगर वार्ड से निर्दलीय लड़े पूर्व मेयर सोहन लाल भी चुनाव हार गए हैं।
वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी जीत गईं हैं। वार्ड नंबर 20 अप्पर ढली से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मेहता चुनाव जीत गईं हैं। इसी के साथ कांग्रेस 11 वार्डों में और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम चुनाव जीत गए हैं। इसी के साथ कांग्रेस 10 वार्डों में और भाजपा 4 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है।
बालूगंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी किरण बाबा चुनाव हार गई हैं। उन्होंने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि नतीजों में गड़बड़ी की गई है। किरण ने ईवीएम बदलने का भी आरोप लगाया। कहा कि न्याय पाने के लिए वे कोर्ट जाएंगे।
वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 14 रामबाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी बिट्टू कुमार चुनाव जीत गए हैं। इसी के साथ कांग्रेस 9 वार्डों में और भाजपा 4 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है।
वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ कांग्रेस अब 6 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। भाजपा को अब तक तीन वार्डों में जीत मिली है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। मतगणना जारी है।
वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा चुनाव जीत गई हैं।

वार्ड नंबर 12 फागली से भाजपा के कल्याण चंद धीमान चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस पांच और भाजपा तीन वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 8 बालूगंज, वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी में कांग्रेस प्रत्याशी रूझानों में आगे चल रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर भारी भीड़ जुटी हुई है।

मतगणना कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर से घोषणा कर नतीजों पर स्थिति स्पष्ट की। अनाडेल और रूलदूभट्टा वार्ड के नतीजे बदल गए हैं। वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।
मतगणना के परिणाम को लाकर प्रत्याशी असमंजस में रहे। कुछ हारे हुए प्रत्याशी ही पहले जीत का जश्न मनाते रहे। चुनाव अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से घोषणा करने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई।
वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर, वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की कांग्रेस की उर्मिला कश्यप ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।
वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर से भाजपा के बिट्टू कुमार जीत का जश्न मनाते हुए। – फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर 7 मज्याठ से पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा की पत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 6 टूटू से कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका भारद्वाज चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा प्रत्याशी मीनू चौहान चुनाव जीत गई हैं। अपने-अपने प्रत्याशी के जीतने के बाद भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस प्रत्याशी कांता सुयाल चुनाव जीत गई हैं।
वार्ड 1 में भाजपा प्रत्याशी आगे है। वहीं वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7 कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं नगर निगम पालमपुर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी राधा सूद ने चुनाव जीत लिया है। राधा सूद को 739 जबकि रेणु कटोच को 288 मत पड़े।
वार्ड नंबर 1 से 7 तक के नतीजे सबसे पहले घोषित होंगे। मतगणना जारी है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक और प्रत्याशी जुटे हुए हैं। लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। मतगणना के मद्देनजर आज ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध है। जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। बताया की 4 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में नगर निगम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुबह 10:00 से मतगणना पूर्ण होने तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहन ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार वाया विकासनगर और कसुम्पटी से छोटा शिमला वाया विकासनगर होकर आवाजाही कर सकेंगे।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोल





